छत्तीसगढ़

जशपुर पहुंचे जेपी नड्डा

Nilmani Pal
15 Sept 2023 1:35 PM IST
जशपुर पहुंचे जेपी नड्डा
x

जशपुर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जशपुर पहुंच गए हैं। पुलिस लाईन हैलीपैड प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और भाजपा नेताओं ने स्वागत किया । नड्डा बालाजी मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना कर रहे। उसके बाद आम सभा को संबोधित कर परिवर्तन यात्रा को रवाना करेंगे।

बता दें कि उत्तरी छत्तीसगढ़ से शुरू होने वाले बीजेपी की परिवर्तन यात्रा सरगुजा संभाग के बाद बिलासपुर संभाग पहुंचेगी. इस यात्रा को लेकर बीजेपी ने रोडमैप प्लान बनाया है. इसके अनुसार जशपुर से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा 2 संभागों के 14 जिलों के 39 विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचकर 1,261 किमी का सफर तय करेगी. इस दौरान 39 आमसभाएं, 53 स्वागत सभाएं और 2 रोड शो होंगे. पार्टी ने जो यात्रा का रोडमैप बनाया है, उसके तहत यात्रा प्रतिदिन औसत 3 विधानसभा के दौरे पर रहेगी. इसमें हर दिन एक बड़ी सभा का आयोजन भी किया जाएगा. यात्रा के दौरान प्रतिदिन 6 स्वागत सभा, 3 छोटी सभा का आयोजन किया जाएगा.

Next Story