छत्तीसगढ़

मौत का सफर...ट्रेन के गेट पर खड़ा युवक खंभे से टकराया?

jantaserishta.com
2 May 2026 9:47 PM IST
मौत का सफर...ट्रेन के गेट पर खड़ा युवक खंभे से टकराया?
x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: कोरबा जिले में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी केबिन के पास का है, जहां कोरबा-चांपा रेल मार्ग किनारे एक अज्ञात युवक मृत अवस्था में मिला। युवक का शव रेलवे के बिजली खंभे के तार से लिपटा हुआ पाया गया, जिससे प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि वह चलती ट्रेन से खंभे से टकरा गया होगा। बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है।
स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना दिए जाने के बाद उरगा पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक संभवतः किसी यात्री ट्रेन के गेट पर खड़ा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने या तेज झटके के कारण वह खंभे से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है। उसने काले रंग का लोअर, टी-शर्ट और जूते पहन रखे थे। हालांकि, उसके पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है और सोशल मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुपों के जरिए भी जानकारी साझा की जा रही है, ताकि युवक की पहचान हो सके और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story