छत्तीसगढ़

सुशासन राज में पत्रकार रहेंगे स्वतंत्र और सुरक्षित : सीएम विष्णुदेव साय

Nilmani Pal
10 March 2024 4:25 AM GMT
सुशासन राज में पत्रकार रहेंगे स्वतंत्र और सुरक्षित : सीएम विष्णुदेव साय
x

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय से शनिवार श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की विष्णुदेव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास में हुई इस मुलाकात में श्रमजीवी पत्रकार संघ के सभी जिला मुख्यालयों के कार्यकारिणी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल ने पत्रकारों और पत्रकार जगत से जुड़े कई बिंदु रखे, चर्चा के दौरान पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने सरकार द्वारा पत्रकार हित में किया जा रहे कामों की सराहना करते हुए स्वतंत्र पत्रकारिता को जीवित रखने के संबंध में सरकार के प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया, श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी की बातों को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने सभी पत्रकारों को इस बात का भरोसा दिलाया है कि छत्तीसगढ़ सरकार में पत्रकार हित और स्वतंत्र पत्रकारिता प्राथमिकता के पहले पायदान पर रहेंगे।

इस अवसर पर श्रमजीव पत्रकार संघ के जिले के सभी इकाइयों के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री का सम्मान भी किया, मुख्यमंत्री निवास में हुए इस संक्षिप्त और गरिमा में कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के साथ सर्वश्री विश्व दीपक राई, मनोज मिश्रा, मोहन तिवारी, राम साहू, जितेंद्र शुक्ला , रिजवान खान , शिव वर्मा, मनोज तिवारी, देवेंद्र यादव ,समीर गुप्ता, मोहन मानिकपुरी, राकेश पाठक ,लोकेश जैन, नंदकिशोर गौतम, अजय सिंह ,सुनील आनंद , नारायण तिवारी, रामाधार पटेल, संतोष देवांगन ,युवराज सिंह, स्वप्निल तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यगण उपस्थित थे। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

Next Story