छत्तीसगढ़

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या, बीजापुर में निकाली जा रही अंतिम यात्रा

jantaserishta.com
4 Jan 2025 1:42 PM IST
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या, बीजापुर में निकाली जा रही अंतिम यात्रा
x
पत्रकार शव यात्रा में शामिल.
बीजापुर: पत्रकार मुकेश चन्द्राकार की शव यात्रा निकाली गई है, पूरे शहर के अलावा विधायक विक्रम मंडावी सहित प्रदेश के हजारों पत्रकार शव यात्रा में शामिल हुए हैं। वहीं मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में बीजापुर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर भी शामिल है। पुलिस ने इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के बाद फरार ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया, और उसे बीजापुर लाया गया है। पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड में अन्य आरोपियों के शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है। फिलहाल, गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।
सेप्टिक टैंक में से मिली थी मुकेश चंद्राकर की लाश
यह महत्वपूर्ण है कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर की लाश आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के सेप्टिक टैंक से बरामद हुई थी। मुकेश के शव को टैंक के भीतर छिपा दिया गया था और फिर ऊपर से कंक्रीट डाल दी गई थी। पुलिस को टैंक को तोड़ने के लिए जेसीबी का उपयोग करना पड़ा, उसके बाद ही पत्रकार का शव बरामद किया जा सका।
मुकेश चंद्राकर के सहयोगी पत्रकारों का आरोप है कि ठेकेदार ने इस हत्या को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया है। उनका कहना है कि अन्य पत्रकारों के दबाव में आकर ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी, जब मुकेश का शव बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार, नए साल के पहले दिन मुकेश चंद्राकर ने सोशल मीडिया के जरिए सभी को बधाइयां दी थीं। उसी दिन ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने फोन कर उसे बस स्टैंड के पास स्थित अपने यार्ड में बुलाया था। आशंका जताई जा रही है कि यहीं मुकेश की हत्या की गई।
कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने की आशंका
पत्रकार मुकेश चंद्राकर के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियार से की गई थी। इस मामले में पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story