छत्तीसगढ़

बहुचर्चित सिलयारी प्रकरण को उठाने वाले पत्रकार व कांग्रेस नेता को मिली जमानत

Shantanu Roy
17 Jun 2026 7:11 PM IST
बहुचर्चित सिलयारी प्रकरण को उठाने वाले पत्रकार व कांग्रेस नेता को मिली जमानत
x
छग
Raipur. रायपुर। धरसींवा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित सिलयारी प्रकरण से जुड़े अपराध क्रमांक 207/2026 में गिरफ्तार किए गए ग्रैंड न्यूज़ के पत्रकार उस्मान सैफी एवं कांग्रेस नेता सूरज सिंह ठाकुर को विशेष न्यायालय (पॉक्सो) रायपुर से जमानत मिल गई है। विशेष न्यायाधीश श्री गिरीश मंडावी ने 17 जून 2026 को दोनों को जमानत का लाभ प्रदान किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उस्मान सैफी एवं सूरज सिंह ठाकुर द्वारा सिलयारी क्षेत्र में घटित बहुचर्चित मामले को लगातार सार्वजनिक मंचों पर उठाया जा रहा था। दोनों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस, ज्ञापन, जनआंदोलन एवं निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही थी। इस संबंध में विभिन्न समाचार पत्रों में भी समाचार प्रकाशित हुए थे तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग उठाई गई थी।


बचाव पक्ष का कहना है कि मामले को सार्वजनिक रूप से उठाए जाने और पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े होने के बाद दोनों के विरुद्ध दुर्भावनावश कार्रवाई की गई तथा उन्हें 13 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता पराग गार्डिया द्वारा न्यायालय के समक्ष बचाव पक्ष की ओर से विस्तृत पैरवी की गई। अधिवक्ता गार्डिया ने न्यायालय के समक्ष विभिन्न तथ्य एवं कानूनी तर्क प्रस्तुत किए, जिसके उपरांत विशेष न्यायालय ने दोनों को जमानत प्रदान की। जमानत आदेश के बाद समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने संतोष व्यक्त करते हुए न्यायपालिका पर विश्वास जताया है। मामले की सुनवाई आगामी तिथियों में न्यायालय में जारी रहेगी।
Next Story