छत्तीसगढ़

खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने फरसाबहार में 32 क्विंटल अवैध धान किया जब्त

Shantanu Roy
15 Dec 2022 3:08 PM GMT
खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने फरसाबहार में 32 क्विंटल अवैध धान किया जब्त
x
छग
जशपुरनगर। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान उपार्जित किया जा रहा है। साथ ही अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए के जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में जिले के अन्य राज्यों से लगे सीमावर्ती इलाकों में 17 बेरियर बनाया गया है। चेक पोस्ट पर 24 घंटे ड्यूटी करने के लिए राजस्व, खाद्य व पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। कलेक्टर की ओर से सभी को जिम्मेदारीपूर्वक अपना कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए है।
इसी कड़ी में खाद्य विभाग की संयुक्त टीम की ओर से विगत दिवस फरसाबहार विकासखंड के हाथीबेड़ चौक में उड़ीसा के पिकअप वाहन से 60 बोरा लगभग 24 क्विन्टल अवैध धान जब्त किया गया है। अब तक कोचियों अथवा अन्तर्राजीय अवैध धान के कुल 14 प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसके तहत 406 क्ंिवटल धान जब्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले की सीमा झारखंड व उड़ीसा से लगे होने से अवैध धान को जिले के उपार्जन केन्द्रों में खपाया जाने का प्रयास किया जा सकता है। इसके लिए बेरियर पर तैनात कर्मचारियों की ओर से मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है व आने वाली गाडिय़ों पर नियमित निगरानी रखा जा रहा है। साथ ही कच्चे रास्तो व पगडंडियों पर भी नजर रखी जा रही है। विभाग की सक्रियता व सतत् निरीक्षण के कारण जिले में अन्य व्यक्तियों की ओर से अवैध धान को खपाने का प्रयास असफल रहा है।
Next Story