छत्तीसगढ़

1500 विभिन्न फ्लेवर के आइस कैंडी को नष्ट करवाया गया, जानें वजह

jantaserishta.com
10 May 2026 6:32 PM IST
1500 विभिन्न फ्लेवर के आइस कैंडी को नष्ट करवाया गया, जानें वजह
x

सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़.
बलौदाबाजार: कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार सही दवा शुद्ध आहार यही छतीसगढ़ का आधार अभियान के तहत् खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा जिले में जांच अभियान चलाया जा रहा हैं। लेबलिंग नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लगभग 1500 नग विभिन्न फ्लेवर के आइस कैंडी को नष्ट करवाया गया।
जांच टीम द्वारा शनिवार को महामाया पान मसाला भाटापारा, जय मां अम्बे आइस कैंडी सेल्स भाटापारा, गुप्ता किराना स्टोर तरेंगा, गुलाब फैमिली ढाबा लिमतरा, आनंद फैमिली रेस्टोरेंट लिमतरा, गो हाईवे रेस्टोरेंट चंदेरी, चूल्हा चौकी रेस्टोरेंट चंदेरी का निरीक्षण किया गया। गुप्ता किराना स्टोर तरेंगा में लेबलिंग नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लगभग 1500 नग विभिन्न फ्लेवर के आइस कैंडी को नष्ट करवाया गया। निरीक्षण किया गये सभी ढाबा एवम रेस्टोरेंट को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट,पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट, बॉटर टेस्ट सर्टिफिकेट कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story