छत्तीसगढ़

नेस्ट्स के संयुक्त आयुक्त ने ईएमआरएस शामपुर का किया निरीक्षण

Shantanu Roy
12 March 2026 11:20 PM IST
नेस्ट्स के संयुक्त आयुक्त ने ईएमआरएस शामपुर का किया निरीक्षण
x
छग
Kondagaon. कोंडागांव। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार (नई दिल्ली) के नेस्ट्स के संयुक्त आयुक्त बिपिन चंद्र रातुरी ने गुरुवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) शामपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त ने विद्यालय की लाइब्रेरी, प्रयोगशाला, आवासीय कक्षों तथा स्मार्ट क्लासरूम का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा ली गई पुस्तकों और उनके द्वारा तैयार की गई
कलाकृतियों
को देखा तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि ईएमआरएस का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को भी प्रोत्साहित करना है। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के आवासीय व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कृपेन्द्र तिवारी, विद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Next Story
null