छत्तीसगढ़

रायपुर में 26 जनवरी को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का होगा आगाज

Nilmani Pal
24 Jan 2023 11:18 AM GMT
रायपुर में 26 जनवरी को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का होगा आगाज
x
रायपुर। 24 जनवरी 2023 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूरे देश मे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार के रूप मे एक व्यापक जनसंपर्क अभियान होगा। जिसकी शुरूआत 26 जनवरी से प्रारंभ होगी। इस अभियान की रूप रेखा तैयार करने शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन मे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी थी।

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने बताया कि यह यात्रा 2 महीने चलेगी जिसकी शुरूआत 26 जनवरी से की जायेगी। विधानसभावार चलने वाली यह यात्रा रायपुर शहर के दक्षिण विधानसभा के गांधी मैदान से शुरूआत होगी। 12 कि.मी. की यह यात्रा कोतवाली चैक से सदर बाजार पुरानी बस्ती लाखे नगर चैक सांई दरबार मंदिर हनुमान नगर आदर्श नगर दंतेश्वरी मंदिर गणपत सिंधी विद्यालय दुधाधारी मठ टिकरापारा हरदेवलाला मंदिर से होते हुए दशहरा मैदान छत्तीसगढ़ नगर मे सभा के रूप मे यात्रा का समापन होगा। दो माह तक चलने वाली यह यात्रा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रो तक पहुचेगी। यात्रा मे राहुल गांधी का नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का संदेश आमजनता को बांटा जायेगा। साथ ही भारत जोड़ो यात्रा का स्टीकर भी हर दरवाजे पर चिपकाया जायेगा। हर घर झंड़ा लगाया जायेगा एवं विधानसभा के अंतर्गत आने वाले कांग्रेस पदाधिकारियो के घर पर नेमप्लेट लगाया जायेगा।

साथ ही केंद्र सरकार की गलत नीतियो के कारण देश मे बढ़ती हुई महंगाई बेरोजगारी का चार्टशीट बनाकर आम जनता तक पहुचाया जायेगा। यात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार के 4 साल मे गांव गरीब किसान मजदूर के हित मे किये गये कार्यो को भी आमजनता तक पहुचाया जायेगा।

Next Story