जिन्दल स्टील एंड पावर एमएसएमई के सहयोग से राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्धः डी.के. सरावगी

रायपुर: जाने-माने उद्योगपति श्री नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) ने डीआरआई यानी स्पांज आयरन और पिग आयरन के एक बेहतरीन विकल्प के रूप में पैंथर शॉट (ग्रैनशॉट) का प्रयोग बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करने के लिए स्टील उत्पाद निर्माताओं का आह्वान किया है। कंपनी के सीईओ (स्टील) श्री डीके सरावगी ने कहा कि जिन्दल स्टील एंड पावर एमएसएमई के सहयोग से राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है और यही वजह है कि वह पैंथर शॉट के उत्पादन पर अधिक ध्यान दे रही है। कंपनी के प्रबंध निदेशक वी.आर. शर्मा ने इस आयोजन के माध्यम से एक संदेश में कहा कि पैंथर शॉट में लोहे की मात्रा अधिक होने और ब्लास्ट फर्नेस में इसके समानुपातिक विकास से उत्पादों की गुणवत्ता में गुणात्मक सुधार आता है। स्टील की वस्तुओं के उत्पादकों के लिए यह एक शानदार विकल्प है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





