छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में झुम उठा कवर्धा, दर्शकों ने छत्तीसगढ़ी कार्यक्रमों का आनंद लिया

Nilmani Pal
2 Nov 2021 4:28 PM GMT
राज्योत्सव में झुम उठा कवर्धा, दर्शकों ने छत्तीसगढ़ी कार्यक्रमों का आनंद लिया
x

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर एक नवम्बर को कवर्धा में पीजी कॉलेज मैदान में राज्योत्सव के रूप में मनाया गया हैं। पूरे दिन से देर रात तक छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व रीति रिवाजों पर आधारित अलग-अलग कार्यक्रमों की प्रस्तुति होती रही। राज्योत्सव के मुख्यअतिथि पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर ने दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी चन्द्रवंशी, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य श्री गणेश योगी, कृषक कल्याण परिषद के सदस्य श्री भगवान पटेल, शांकभरी बोर्ड के सदस्य श्री हरी पटेल, पूर्व विधायक डॉ सियाराम साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री तुकाराम चंद्रवंशी, श्री रामकुमार भट्ट श्री नरेन्द्र देवांगन व कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यअतिथि विधायक पंडरिया श्रीमती ममता चन्द्राकर ने छत्तीसगढ़ राज्य के 21वी स्थापना की बधाई दी। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चहूमुखी विकास हो रहा है। यहां की विलुप्त होती कला, संस्कृति, और परम्परा को पुनः स्थापित किया जा रहा है। आज छत्तीसगढ़ अपनी संस्कृति, कला और परम्परा से जुड़ रहा है। कोविड संक्रमण के दौर में भी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के विकास को प्राथकिता में रख कर राज्य के लोगों के विकास, उन्नती, प्रगति और खुशहाली के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है। हमारी सरकार की सभी योजनाएं राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। यही वजह है कि आज राज्य के सरगुजा संभाग के ईब नदी से लेकर बस्तर के इंन्द्रवंती नदी तक और मानपुर-मोहला से लेकर महासमुंद तक यहां के गांव, गरीब किसान और सभी वर्गों के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव और विकास की नई किरण पहुंच रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दीपावली से पहले राज्य स्थापना दिवस पर आज राजीव गांधी न्याय योजना के तहत प्रदेश के किसानों को 15 सौ करोड़ रुपये उनके बैंक खाते में डाला है। समय समय पर किसानों को इस योजना के तहत राशि मिलने से किसानों का आत्मविश्वास और आत्मबल बढ़ रहा है। इसके राज्य के कारोबार व्यापार को भी लाभ मिल रहा है।

मुझे यह कहते हुए खुशी है कि हमारी सरकार प्राथमिक क्षेत्र को सशक्त बनाने का बीड़ा उठाया, जिससे कृषि तथा वन उत्पादों को बहुत बड़े पैमाने पर लोगों के रोजगार का जरिया बनाया गया। हमारी सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना एक ऐसी योजना है, जिसमें यदि आप धान की फसल लेते हैं तो 9 हजार रू. प्रति एकड़ का अनुदान राज्य सरकार अलग से देती है और यदि कोई धान के बदले दूसरी फसल लेता है तो 10 हजार रू. प्रति एकड़ की दर से अनुदान देने की भी व्यवस्था की गई है। हमारी सरकार ने राज्य के सभी वर्गों के साथ न्याय कर रही है। मुख्यमंत्री जी ने न्याय की श्रृख्ंला को आगे बढ़ाते हुए अब राजीव गांधी भूमिहीन किसान न्याय योजना बनाई है। इस योजना के तहत अब राज्य के भूमिहिन व खेती-किसानी से जुडे़े मजदूर वर्गो को सालाना 6 हजार रूपए देने की योजना बनाई है। उन्होंने राज्य के सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा ने राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ 21 वर्ष का हो गया। पूरा प्रदेश आज छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, और परम्परा से सराबोर हो रहा है। आज छत्तीसगढ़ विकास के मार्ग पर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कवर्धा नगर पालिका आबादी की दृष्टिकोण प्रदेश का सबसे दूसरा बड़ा शहर है। विकास की दृष्टिकोण से प्रदेश का मॉडल नगर पालिका के रूप में पहचान बन रही है। उन्होंने इस विकास के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर को श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि कबीरधाम जिले के समुचित विकास के लिए मंत्री श्री अकबर भाई हमेशा संवेदनशील रहे है। उन्होने नगर पालिका क्षेत्र के 1438 बेसहारा व विधुवा महिलाओं को 72 लाख रुपये स्वेक्षा अनुदान मद से आर्थिक मदद देने के लिए मंत्री श्री अकबर के प्रति आभार व्यक्त किया।

Next Story