छत्तीसगढ़
झिल्ली दादा की चाकू गोदकर हत्या, चार बदमाशों ने किया था हमला
Shantanu Roy
12 March 2024 10:41 PM IST

x
छग
राजनांदगांव। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बख्तावर चाल निवासी आदतन बदमाश किशन साहू उर्फ झिल्ली दादा सोमवार को काई तालाब की ओर गया हुआ था। इस दौरान दूसरे गुट के तीन से चार बदमाश तालाब पहुंच गए है और किसी आपसी रंजिश को लेकर दोनों गुट में विवाद के बाद लड़ाई हो गया। इस बीच दूसरे गुट के बदमाशों द्वारा झिल्ली दादा पर चाकू से तोबड़तोड हमला कर दिया गया। घटना में झिल्ली दादा के पेट, पीठ, हाथ व अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई थी। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
आसपास मौजूद लोगों ने अचेत अवस्था में झिल्ली दादा को मेडिकल कालेज पहुंचाया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। दिन दहाड़े हुई हत्या की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि मृतक झिल्ली दादा आदतन अपराधी था और और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले दर्ज है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। वहीं हत्या की घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी भी अपराधित प्रवृत्ति के हैं। दोनों गुटों में किसी मामले को लेकर रंजिश व्याप्त था और आरोपियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है।
Next Story





