छत्तीसगढ़

3 लाख के जेवरात पार, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
29 Aug 2022 9:57 AM IST
3 लाख के जेवरात पार, इलाके में हड़कंप
x
CG न्यूज़।

सूरजपुर: प्रेमनगर स्थित अलंकार ज्वेलर्स से दो युवकों ने ग्राहक बनकर करीब तीन लाख रुपये लागत के जेवरातों की चोरी कर ली। पुलिस को चोरी का कोई सुराग नही मिल सका है। इसी तर्ज पर एक माह पूर्व भी दो आरोपितों ने ग्राहक बनकर रामानुजनगर स्थित एक आभूषण दुकान से डेढ़ लाख रुपये से अधिक के जेवरातों की चोरी की थी। उसका भी पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है।

घटना शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। प्रेमनगर स्थित अलंकार ज्वेलर्स के संचालक बृजमोहन प्रसाद सोनी शनिवार को समाज की बैठक में शामिल होने प्रतापपुर गए थे। उनका पुत्र प्रियांशु सोनी दुकान में था। उसी दौरान मोटरसाइकिल से आए दो युवकों ने उसे चांदी का लाकेट दिखाने को बोला और इसी बीच उन्होंने दो कड़ी वाला सोने का लाकेट पांच नग एवं एक कड़ी का सोने वाला लाकेट छह नग से भरा डिब्बा चोरी कर लिया। जानकारी मिलते ही आभूषण दुकान संचालक ने इस आशय की सूचना प्रेमनगर पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
आरोपितों ने प्रेमनगर के अन्य दुकानों से भी सामानों की खरीदी की है जहां सीसीटीवी कैमरे में उनका फुटेज नजर आ रहा है। बता दें कि एक माह पूर्व 25 जुलाई को रामानुजनगर के मेन मार्केट स्थित श्रीराम ज्वेलर्स से मोटरसाइकिल सवार दो आरोपितों ने दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपए से अधिक लागत के छह नग सोने के मंगलसूत्र की उठाईगीरी कर ली थी। आरोपी सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुए थे। उसके बावजूद रामानुजनगर पुलिस आज पर्यंत आरोपितों तक नहीं पहुंच सकी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story