छत्तीसगढ़

CG NEWS: 20 लाख कीमत की जेवरात लूट का मामला, बदमाशों को पकड़ने पुलिस की रेड जारी

Nilmani Pal
3 July 2024 5:00 AM GMT
CG NEWS: 20 लाख कीमत की जेवरात लूट का मामला, बदमाशों को पकड़ने पुलिस की रेड जारी
x

रायगढ़ Raigarh News। जिले के चक्रधर नगर चौक Chakradhar Nagar Chowk में स्थित एक ज्वेलरी शॉप Jewellery Shop में मंगलवार रात लूट की वारदात हुई। ओम ज्वेलर्स की महिला कर्मचारी से बदमाश ज्वेलरी भरा बैग लूट कर फरार हो गए। इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। SP और पुलिस अधिकारियों की टीम देर रात मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

chhattisgarh news दुकान के संचालक नटवर अग्रवाल Natwar Agarwal ने बताया कि रोज की तरह दो महिला कर्मचारी सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग लेकर घर जा रहीं थी। इसी दौरान दो बदमाश बाइक पर आए। लड़की को धक्का दिया और थैला छीन कर भाग निकले। आरोपियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई। SP दिव्यांग पटेल के निर्देश पर शहर से बाहर आने-जाने वाले हर रास्ते पर नाकेबंदी कर दी गई। सभी बाहरी रास्ते में पुलिस लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि दोनों बदमाशों ने कई दिनों की रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है।

SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि, आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ सुराग जरूर मिले हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है। ज्वेलरी लूटने वाले बाइक सवार बदमाशों की पतासाजी की जा रही है। chhattisgarh

Next Story