छत्तीसगढ़

CG NEWS: जेवरात चोरी का खुलासा, शातिरों ने गोल्ड लोन कंपनी में रखा था गिरवी

Nil dhankar
11 Jun 2024 5:23 PM IST
CG NEWS: जेवरात चोरी का खुलासा, शातिरों ने गोल्ड लोन कंपनी में रखा था गिरवी
x
छग

डोंगरगढ़ dongargarh news । राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में लगातार चोरी की घटनाओं में कार्यवाही के बावजूद चोरी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला शहर के भीमनगर का है, जहां प्रार्थियां ममता इंदुरकर के घर से डेढ़ लाख के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है।

पूरे मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित उसके सहयोगी दोस्त रौनक राजपूत को गिरफ्तार किया है। chhattisgarh news पुलिस की माने तो आरोपी ने यारी दोस्ती में पैसे खर्च करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी का आधा सोना-चांदी को आरोपियों ने एक गोल्ड लोन कंपनी में गिरवी रखा था तो वहीं चोरी के कुछ आभूषणों को शहर के एक ज्वेलर्स को बेच दिया। हालांकि पुलिस ने चोरी के सोना चांदी को बरामद कर लिया है।

शहर में सोना चांदी की इस दूसरी चोरी में भी चोरी का माल उसी ज्वेलर्स को ही बेचा गया, बीते दिनों भी नाबालिग के साथ मिल कर चुराए जेवरात इसी ज्वेलर्स में बेचे थे।

Next Story