छत्तीसगढ़

महिला यात्री के पर्स से जेवरात चोरी

Nilmani Pal
27 Jan 2022 5:40 PM IST
महिला यात्री के पर्स से जेवरात चोरी
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। बरौनी- गोंदिया एक्सप्रेस में चढ़ते समय वाराणसी रेलवे स्टेशन में किसी ने महिला यात्री के पर्स से सोने का मंगल सूत्र, एक जोड़ी झुमका और सोने की अंगूठी पार कर दिया। ट्रेन रवाना होने के बाद यात्री को इस घटना की भनक लगी। बुधवार की शाम को बिलासपुर जीआरपी थाने पहुंचकर घटना रिपोर्ट दर्ज कराई। चूंकि चोरी वाराणसी स्टेशन में हुई है इसलिए जीआरपी ने शून्य में अपराध दर्ज कर लिया है। केस डायरी वाराणसी जीआरपी थाने को भेजी जाएगी।

घटना मंगलवार की है। इस ट्रेन में वाराणसी निवासी प्रेमलता तिवारी उसलापुर रेलवे स्टेशन के लिए स्वजनों के साथ सफर कर रही थी। उसलापुर में चाचा का घर है। यहां पूजा- पाठ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह आ रहीं थी। जिस समय ट्रेन वाराणसी स्टेशन पहुंची बहुत भीड़ थी। जिस कोच में उनका रिजर्वेशन था। उसमें में चढ़ने वाले यात्री बड़ी संख्या में थे। इस बीड़ का फायदा उठाकर किसी ने उनके पर्स से गहने चोरी कर लिया। पर यात्री को इसका अभास तक नहीं हुआ। जब कोच में चढ़कर बर्थ में बैठ गई, तब उनकी नजर पर्स के खुले चेन पर पड़ी। उन्हें संदेह हुआ। लिहाजा तत्काल उन्होंने पर्स को खंगाला तो देखा 30 हजार रुपये से अधिक के गहने गायब थे।

Next Story