रायपुर के ज्वेलर्स में गहनों की चोरी का मामला: फोर्स ने 38 किलो चांदी के साथ दो आरोपी को पकड़ा, मास्टरमाइंड फरार

रायपुर: रायपुर की पुलिस झारखंड से दो बदमाशों को पकड़ कर लाई है। पुलिस का दावा है कि यह दोनों आरोपी गुढ़ियारी में नवकार ज्वेलर्स में हुई करोड़ों की चोरी में शामिल थे। ये बदमाश अपने 5 साथियों के साथ झारखंड में पुलिस का बैरिकेड तोड़कर भाग रहे थे। झारखंड पुलिस की टीम ने पीछा करते हुए इन्हें पकड़ा। हाइवे में जंगल का फायदा उठाकर इनके 5 साथी फरार होने में कामयाब रहे। झारखंड से बदमाशों को पुलिस रायपुर लाकर गुढ़ियारी के नवकार ज्वेलर्स में हुई चोरी के संबंध में पूछताछ कर रही है। झारखंड पुलिस को इन बदमाशों के पास से 38 किलो चांदी मिली है। ये चांदी रायपुर वाली वारदात की ही है या नहीं इसकी भी तस्दीक पुलिस कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





