छत्तीसगढ़

CG ज्वेलर्स दुकान सोने की लूट: संचालक पर हमला, दिखाई हिम्मत

jantaserishta.com
15 Sept 2024 10:12 AM IST
CG ज्वेलर्स दुकान सोने की लूट: संचालक पर हमला, दिखाई हिम्मत
x
देखें वीडियो.
बलरामपुर रामानुजगंज: गांधी चौक इलाके में बीते दिनों हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया. बदमाशों ने डकैती डालते हुए सात लाख कैश और 2 करोड़ 85 लाख के गहने उड़ा लिए. लूट की वारदात के वक्त का वीडियो अब सामने आया है. वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी का है. वीडियो में ये साफ नजर आ रहा है कि कैसे दुकान के मालिक को बदमाश लॉकर में बंद करने की कोशिश कर रहे हैं. दुकान के मालिक ने हिम्मत दिखाई और बदमाशों का विरोध किया जिसके बाद बदमाश मालिक को छोड़ मौके से फरार हो गए.
ज्वेलरी दुकान में डकैती डालते हुए डकैतों का वीडियो सामने आया है. डकैत जिस तरह से दुकान के मालिक को दुकान के भीतर बने लॉकर में बंद करने की कोशिश कर रहे थे उससे उसकी जान भी जा सकती थी. पुलिस का कहना है कि ''वारदात में शामिल दो बदमाशों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही डकैतों को पकड़ लिया जाएगा.'' डकैती डालने के बाद बदमाश बाहर बाइक के साथ खड़े साथियों के साथ फरार हो गए.
डकैतों के हमले में जख्मी दुकान संचालक बुरी तरह से जख्मी हो गए. बावजूद इसके दुकान संचालक ने दुकान के बाहर खड़े युवक के साथ बदमाशों का पीछा किया. बदमाश स्पोर्टस बाइक पर सवार थे लिहाजा वो झारखंड की सीमा क्षेत्र में घुस गए. दुकान संचालक और ग्राहकों से छीने गए तीनों फोन झाड़ियों में फेंक दिए. पुलिस ने बदमाशों की एक बाइक झारखंड के रंका से एक नाले से बरामद कर लिया है. पुलिस ने दावा किया है कि दो बदमाशों की पहचान कर ली गई है.
''घटना में शामिल दो अपराधियों की पहचान हो चुकी है. अन्य आरोपियों की पहचान करने और तलाश करने में छत्तीसगढ़ पुलिस की अलग-अलग कई टीमें जुटी हुई है. इस मामले में बलरामपुर पुलिस तीन अन्य आरोपियों की पहचान करने और उन सभी की खोजबीन कर रही है. छत्तीसगढ़ पुलिस की टीमें घटना के बाद से झारखंड में मौजूद रहकर आरोपियों का सुराग जुटाने में लगी हुई है. जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे''. - शैलेंद्र पांडेय, एडिशनल एसपी, बलरामपुर रामानुजगंज
11 सितंबर को हुई थी लूट: पुलिस के मुताबिक 11 सितंबर को दोपहर एक से डेढ़ बजे के करीब तीन बदमाश ज्वेलरी शॉप में घुसे. दो बदमाश बाइकों के साथ बाहर मौजूद रहे. लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान से निकले बदमाश बाहर खड़े साथियों के साथ फरार हो गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story