छत्तीसगढ़

JEE छात्र की लाश मिली, जगदलपुर में इंद्रावती नदी पुल से हुआ था लापता

Nilmani Pal
12 Jan 2026 12:58 PM IST
JEE छात्र की लाश मिली, जगदलपुर में इंद्रावती नदी पुल से हुआ था लापता
x

जगदलपुर. चार दिन से लापता 17 वर्षीय छात्र अंश श्रीवास्तव की लाश आखिरकार इंद्रावती नदी के नए पुल के पास बरामद कर ली गई. एसडीआरएफ की टीम पिछले चार दिनों से नावों और अन्य संसाधनों की मदद से युवक की तलाश में जुटी थी. सोमवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान शव को नदी से बाहर निकाला गया. मृतक अंश श्रीवास्तव जगदलपुर के सन सिटी कॉलोनी में अपने नानी के घर रहकर जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहा था.

परिजनों के मुताबिक, परीक्षा परिणाम के बाद से वह मानसिक रूप से काफी दबाव में था और खुद को असफल मानने लगा था. पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें अंश ने अपने माता-पिता और भाई से चैट जीपीटी के माध्यम से माफी मांगते हुए खुद को असफल बताया है. पत्र में यह भी लिखा गया है कि उसने किसी और को अपनी इस स्थिति के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया और परिजनों से न रोने करने की अपील की है.

कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. साथ ही परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है.

Next Story
null