छत्तीसगढ़

गश्त पर निकले जवानों ने नक्सली को दबोचा

Nil dhankar
19 April 2023 2:12 PM IST
गश्त पर निकले जवानों ने नक्सली को दबोचा
x
छग

राजनांदगांव। महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने एक नक्सली को गश्त के दौरान गिरफ्तार किया है। गश्ती दल को जंगल में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। पुलिस बल ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को गट्टा क्षेत्र के हाचबोडी जंगल में एक विशेष अभियान के दौरान गश्त कर रही पुलिस ने साधु उर्फ कान्या उर्फ संजय नरोटे (31 वर्ष) को पकड़ा। पूछताछ में युवक की नक्सली के रूप में पहचान हुई। जिस पर पुलिस रिकार्ड में नामजद ढ़ेरों मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार नक्सली साधु मूलत: गढ़चिरौली के एटापल्ली क्षेत्र के झारेवाड़ा का रहने वाला है। वह 2015 से गट्टा दलम में नक्सली के तौर पर भर्ती हुआ था। उस पर 2 लाख रुपए का ईनाम भी है। साथ ही आधा दर्जन हत्या के अलावा दर्जनभर मुठभेड़ और आगजनी का भी वह आरोपी है। पुलिस ने बताया कि 2020 से 2021 तक अलग-अलग क्षेत्रों में हुए मुठभेड़ में वह प्रत्यक्ष रूप से शामिल रहा। महाराष्ट्र सरकार ने उस पर ईनाम भी घोषित किया था। गढ़चिरौली एसपी नीलोत्पल ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से संगठन के संदर्भ में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को अहम जानकारियां मिली है। इधर जनवरी 2022 से आज पर्यन्त गढ़चिरौली पुलिस ने 67 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।


Next Story