छत्तीसगढ़

IED बम की चपेट में आने से बाल-बाल बचे जवान

Nil dhankar
19 July 2022 1:19 PM IST
IED बम की चपेट में आने से बाल-बाल बचे जवान
x

बीजापुर। बीजापुर जिले में प्रेशर IED की चपेट में आने से एक ग्रामीण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला के बाएं पैर के एड़ी के चिथड़े उड़ गए हैं। घायल का नेलसनार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। हालांकि, स्थित खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सर्चिंग पर निकलने वाले जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने IED प्लांट किया था। मामला मिरतुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, केतुलनार इलाके की रहने वाली महिला सोमली हेमला मवेशियों को लेने के लिए जंगल की तरफ गई थी। सुबह के समय ही पगडंडी रास्तों से होते हुए घर लौट रही थी। गांव के नजदीक केतुलनार चौक के पास पैर प्रेशर IED पर आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। ब्लास्ट की चपेट में आने से महिला की एड़ी के चिथड़े उड़ गए हैं। धमाके की आवाज सुनकर वहीं आस-पास में मौजूद अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

मामले की जानकारी मिरतुर थाना के जवानों को दी गई। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Next Story