छत्तीसगढ़
5 किलो के IED बम को जवानों ने किया निष्क्रिय, नक्सलियों के मंसूबे पर फिरा पानी
Nil dhankar
25 Jun 2023 6:00 PM IST

x
छग
कोंडागांव - जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे पर पूरी तरह से पानी फेर दिया। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव स्थित बुनागांव में नक्सलियों ने 5 किलो का आईईडी बम लगाया था। जिसे जवानों ने नष्ट कर दिया है। दरअसल, जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी बम लगाया था। हालांकि बड़ी घटना होने से पहले सीआरपीएफ, डीआरजी, जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने नारायणपुर सड़क किनारे गश्त के दौरान आईईडी बम को निष्क्रिय कर दिया है।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर
Next Story





