छत्तीसगढ़

जवानों ने नक्सलियों के हाईटेक ट्रेनिंग कैंप को कब्जे में लिया, VIDEO

jantaserishta.com
22 Jan 2025 1:43 PM IST
जवानों ने नक्सलियों के हाईटेक ट्रेनिंग कैंप को कब्जे में लिया, VIDEO
x
नक्सली स्मारक ध्वस्त.
बीजापुर: मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया करने सुरक्षा बल के जवान लगातार कार्रवाई कर रहे. इसके चलते बस्तर में लगातार नक्सली संगठन कमजोर होता नजर रहा है. सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के हाईटेक ट्रेनिंग कैंप पर भी कब्जा कर लिया है.
बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर स्थित भट्टिगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों ने हाईटेक ट्रेनिंग कैंप बना रखा था. मंगलवार को कोबरा बटालियन के जवानों ने ट्रेनिंग कैंप में धावा बोलकर कैंप को अपने कब्जे में लिया. साथ ही ट्रेनिंग कैंप में बने स्मारक को भी ध्वस्त कर दिया. नक्सलियों ने गंगनचुम्बी पेड़ों को भी ट्रेनिंग के लिए तैयार कर रखा था. ट्रेनिंग के लिए पक्के बैरक और झोपड़ियां बनाए गए थे, जिसे सुरक्षा बल के जवानों ने ध्वस्त किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story