छत्तीसगढ़

जवान निकला डेंगू संक्रमित, निजी अस्पताल में इलाज जारी

Nil dhankar
29 Sept 2021 10:23 AM IST
जवान निकला डेंगू संक्रमित, निजी अस्पताल में इलाज जारी
x

दुर्ग। जिले में मंगलवार को उतई बटालियन के जवान सहित 3 नए डेंगू मरीज मिले हैं. इस तरह से जिले में 54 डेंगू मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 30 की कोई ट्रेवलिंग हिस्ट्री नहीं है, वहीं 24 लोग दूसरे प्रदेशों से लौटे हैं. सीआईएसएफ का जवान पिछले दिनों दिल्ली से लौटा है. बुखार नहीं पर वह निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था, इसके बाद जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई. वहीं बाकी के दो मरीजों में एक भिलाई के शांति नगर और दूसरा जामुल के गणेश नगर में मिला है.

Next Story