छत्तीसगढ़

सीएम ड्यूटी में तैनात जवान ने डूब रही महिला की बचाई जान

Nilmani Pal
10 Dec 2022 9:17 AM GMT
सीएम ड्यूटी में तैनात जवान ने डूब रही महिला की बचाई जान
x
छग

गरियाबंद। CM Duty में तैनात जवान अशोक मिंज ने नदी में डूब रही महिला की जान बचाई। बता दे की आरक्षक अशोक मिंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय गरियाबंद के जिला विशेष शाखा (DSB) में कार्यरत है. जिसे सीएम सुरक्षा ड्यूटी के दौरान सूचना मिला कि एक महिला राजिम पुलिया से नदी में छलांग लगा दिए हैं सूचना मिलते ही पुलिस जवान द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय पेट्रोलिंग के मदद से स्वयं नदी में जंप लगा कर उक्त महिला की जान बचाई एवं प्राथमिक उपचार हेतु स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र राजिम में उपचार हेतु भर्ती कराकर उक्त महिला के परिजन को सूचित किए।

पुलिस जवान की इस सराहनीय कार्य के लिए गरियाबंद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दीजिए।



Next Story