छत्तीसगढ़

IED ब्लास्ट में जवान घायल, नक्सलियों ने किए थे प्लांट

Nil dhankar
21 Jun 2023 10:07 AM IST
IED ब्लास्ट में जवान घायल, नक्सलियों ने किए थे प्लांट
x
छग

बीजापुर। वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली ग्रामीण व जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते हैं। इसी बीच एक बार फिर नक्सलियों ने नापाक हरकत को अंजाम देने की कोशिश की है। नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया है। फिलहाल जवान की हालथ स्थिर है।

घायल जवान को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। घटना गंगालूर थाना क्षेत्र के पुषनार की है। जानकारी के अनुसार, जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों के आईईडी की चपेट में आने से जवान घायल हो गया।


Next Story