छत्तीसगढ़

जवाहर नवोदय विद्यालय ने सूपगाँव में किया पौधरोपण

Nil dhankar
7 Nov 2022 5:14 PM IST
जवाहर नवोदय विद्यालय ने सूपगाँव में किया पौधरोपण
x

नारायणपुर।.जवाहर नवोदय विद्यालय के स्थाई भवन में बड़ी संख्या में फलदार पौधे लगाए जा रहे है। पौधरोपण का शुभारम्भ नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल एवं नगर पंचायत के सी.एम.ओ. मोबिन अली द्वारा किया गया। इस अवसर पर गोस्वामी जी एवं सी.पी.डब्ल्यू.डी के इंजीनियर संजय कुमार लकड़ा द्वारा भी पौधरोपण किया गया। नवोदय के प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने जानकारी दी की इस सत्र के अंत तक नवोदय विद्यालय परमानेंट साइड में चला जायेगा, जिसके चलते आवासीय परिसर में सौंदर्यकरण के लिए 50 दशहरी आम 20 लीची के पौधे एवं 50 नारियल लगाये गये है।

पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक कलामुद्दीन अंसारी, अर्पणा राणा, वंशिका टंडन, आश्वनी पाण्डेय, अनिल लोधी, सबीर अहमद एवं अन्य विद्यालय के कर्मचारी महादेव, लोकेश, सोहन, हिमाशु ने महत्त्वपूर्ण सहयोग दिया है, विद्यालय में अध्यनरत छात्र एवं छात्राओं के अभिभावकों द्वारा भी विद्यालय को पर्याप्त संख्या में फलदार पौधे दिए जा रहे है, जिनका उपयोग स्थाई भवन में वृक्षारोपण हेतु किया जायेगा।

Next Story