छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में जवाहर बाल मंच सदस्यता अभियान का शुभारंभ

Nilmani Pal
17 Jan 2022 3:50 PM IST
छत्तीसगढ़ में जवाहर बाल मंच सदस्यता अभियान का शुभारंभ
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जवाहर बालमंच सदस्यता अभियान का सोमवार को शुभारंभ हो गया। जवाहर बालमंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवी हरी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने इसकी शुरूआत की। इसके साथ ही दोनों ने बैठक भी ली।

इसके बाद पीसीसी चीफ ने प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि जवाहर बालमंच सदस्यता अभियान के जरिए 7 से 18 वर्ष के बच्चों को जोड़ा जाएगा। उन्हें कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही देश की आजादी की लड़ाई में कांग्रेस का योगदान को भी बताया जाएगा। कांग्रेस के इतिहास के साथ साथ देश की प्रगति में कांग्रेस के योगदान की जानकारी दी जाएगी।


Next Story