छत्तीसगढ़

जशपुर : प्रभात पन्ना को मछली पालन से आमदनी का अच्छा जरिया मिला

Nil dhankar
6 Jun 2023 5:36 PM IST
जशपुर : प्रभात पन्ना को मछली पालन से आमदनी का अच्छा जरिया मिला
x

जशपुर। जिले के किसानों, स्व सहायता समूहों और दूरस्थ अंचल के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और रोजगार के अवसर देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मछली पालन विभाग के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण तालाब जलक्षेत्र में पट्टा और महाजाल प्रदाय किया जा रहा है।

इसी कड़ी में कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम-चोंगरीबहार निवासी प्रभात पन्ना द्वारा मत्स्य विभाग तहत् संचालित नीलक्रांति योजना का लाभ लेकर मत्स्य पालन किया जा रहा है। प्रभात पन्ना को मछली पालन से आमदनी का अच्छा जरिया मिला है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2018-19 में नीली क्रांति योजना से प्रभात पन्ना स्वयं की भूमि में 0.700 हेक्टर पर तालाब निर्माण कर मत्स्य पालन कर रहे हैं। वर्ष 2021-22 में तालाब से 10 क्विंटल मछली विक्रय कर चुके है जिससे उन्हे 1 लाख 50 हजार का शुध्द लाभ प्राप्त हुआ है। उनके द्वारा 3 वर्ष से मछली पालन का कार्य कर रहे है। अब प्रभात पन्ना अच्छी आमदनी पाकर परिवार के साथ सुख-सुविधा के साथ जीवन यापन कर रहें है। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

Next Story