छत्तीसगढ़

जशपुर : जिला ग्रंथालय अब प्रातः 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक अध्ययन हेतु खुलेगा

Rounak Dey
25 Aug 2021 5:07 PM IST
जशपुर : जिला ग्रंथालय अब प्रातः 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक अध्ययन हेतु खुलेगा
x

जशपुर। जिला शिक्षा अधिकारी एस.एन.पण्डा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला ग्रंथालय के समय में परिवर्तन किया गया है। अब प्रातः 10 से 5 बजे के स्थान प्रातः 8 से रात्रि 8 बजे तक अध्ययन हेतु खुला रहेगा। ग्रंथालय की सदस्यता ष्षुल्क 500 रुपए प्रतिवर्ष निर्धारित है तथा मांग पर 10 रुपए प्रति कप चाय एवं कॉफी उपलब्ध रहेगा।

जिला ग्रंथालय के नियमित सदस्य कोई भी किताब 15 दिवस हेतु इषु करा सकते है तथा बैठकर कितने भी समय तक अध्ययन कर सकते है। जिले के पुस्तक प्रेमी अपनी पसंद की पुस्तकें क्रय करने हेतु सुझाव या मांग दे सकते है। साथ ही ग्रंथालय रविवार को भी प्रातः10 बजे से सायं 5 बजे तक खुला रहेगा।

Next Story