छत्तीसगढ़
जशपुर नगर को मिली 63 करोड़ से अधिक की विकास सौगात, जयस्तंभ चौक सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ
Shantanu Roy
7 April 2025 4:13 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। सुशासन और विकास को प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रदेश के गांवों और शहरों में विकास कार्यों के लिए राशि जारी की जा रही है। इसी कड़ी में आज जशपुर नगर में 63 करोड़ 43 लाख रुपये से अधिक की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिलेवासियों को समर्पित किया गया। इन कार्यों में नगर के गौरव स्थल जयस्तंभ चौक के सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन कार्य का भी शुभारंभ शामिल है, जिससे शहर की छवि और नागरिकों की सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद है।
सुशासन और विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए हमारी सरकार गांव और शहरों को निरंतर राशि जारी कर रही है, साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हो रहा है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 7, 2025
आज जशपुर नगर में 63 करोड़ 43 लाख से अधिक की राशि के विभिन्न विकास कार्यों को जिलेवासियों को समर्पित… pic.twitter.com/iCecfWJJub
इस अवसर पर जशपुर की विधायक रायमुनी भगत, लोकसभा सांसद गोमती साय, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सरकार द्वारा चलाए जा रहे इन विकास कार्यों से जिले में बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी और स्थानीय जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





