छत्तीसगढ़

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने jantaserishta में खबर चलने के बाद पॉलिसी धारक को बीमा क्लेम राशि जारी की

Nil dhankar
30 May 2026 4:26 PM IST
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने jantaserishta में खबर चलने के बाद पॉलिसी धारक को बीमा क्लेम राशि जारी की
x

jantaserishta.com ने चलाई खबर, पॉलिसी धारक को मिला न्याय, बीमा सहायता राशि जारी

रायपुर। jantaserishta.com द्वारा कल 29 मई को स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को लेकर खबर चलाई थी, जिसमें पॉलिसी धारक कृष्णा छाबड़िया ने आरोप लगाई थी कि बीमार पड़ने पर उक्त कंपनी द्वारा बीमा सहायता राशि जारी नहीं की गई। जिसके चलते पॉलिसी धारक कृष्णा छाबड़िया खुद को प्रताड़ि महसूस कर रही थी। हॉस्पिटल में भर्ती होने पश्चात् इलाज में स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा सहायता देने के बजाय घुमाया जा रहा था। अब स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने पॉलिसी धारक कृष्णा छाबड़िया को बीमा सहायता राशि जारी कर दिया गया है। इसकी पुष्टि पॉलिसी धारक ने भी की है।

Star Health इंश्योरेंस ने जनता से रिश्ता के प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता को सोशल मीडिया x में पोस्ट कर जानकारी दी और बताया Hi @pappu_farishta हॉस्पिटल की जांच और जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स के आधार पर, हम कन्फर्म करते हैं कि क्लेम को अच्छी तरह से रिव्यू और अप्रूव कर दिया गया है। अप्रूवल की जानकारी इंश्योरेंस लेने वाले को पहले ही बता दी गई है। - टीम STAR हेल्थ

यह था पूरा मामला

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने अपने पॉलिसीधारक को बीमा सहायता देने से इनकार कर दिया था, जब पॉलिसीधारक को ठीक समय पर सहायता की जरूरत पड़ी तो स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी बीमा सहायता देने से मुकर गया। मामला राजधानी रायपुर शहर का है। स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से पीड़ित महिला मरीज का कृष्णा छाबड़िया है, उन्होंने बताया कि वो पिछले 3 सालों से स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी नियमित रूप से जमा कर है।

हाल ही में उनकी तबीयत खराब होने पर परिजन द्वारा रायपुर स्थित वेंकटेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के पश्चात इलाज के लिए स्वास्थ्य बीमा कंपनी से कैशलेस सुविधा और बीमा सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन कंपनी द्वारा लगातार अलग-अलग बहाने बनाकर सहायता देने से इनकार किया गया था। जबकि कृष्णा छाबड़िया की पॉलिसी पूरी तरह चालू है, समय-समय पर सभी प्रीमियम जमा करती रही हैं। बीमा सहायता राशि जारी होने के बाद पॉलिसी धारक कृष्णा छाबड़िया ने jantaserishta.com को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Next Story