छत्तीसगढ़

जनपद पंचायत अध्यक्ष ने मांगी माफी, पीएम के खिलाफ की थी टिप्पणी

Nil dhankar
8 Jun 2022 9:11 AM IST
जनपद पंचायत अध्यक्ष ने मांगी माफी, पीएम के खिलाफ की थी टिप्पणी
x

कोंडागांव। केशकाल जनपद पंचायत के अध्यक्ष महेंद्र नेताम ने अब एक और नया पोस्ट कर माफी मांगा है। पीएम खिलाफ की टिप्पणी पर खेद जताते हुए देर रात दोबारा फेसबुक पर पोस्ट शेयर किया। जिसमें लिखा कि मेरे पोस्ट से किसी को दुख हुआ तो माफी चाहता हूं।

बता दें कि जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र नेताम ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र टिपण्णी किया था। जिसके बाद बीजेपी ने भारी विरोध जताया। जनपद अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केशकाल थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

भाजपाइयों का कहना है कि जनपद अध्यक्ष महेंद्र नेताम एक संवैधानिक पद पर होते हुए इस प्रकार के आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर रहे हैं, इससे देश की जनता के भावनाओं को ठेस पहुंची है। विवादित पोस्ट से मचे बवाल के बाद आखिरकार महेंद्र नेताम ने एक और पोस्ट कर मामले में शांति की अपील की है।

Next Story