छत्तीसगढ़

दुर्ग में जन्माष्टमी उत्सव: सांसद बृजमोहन ने की पूजा-अर्चना, श्रीकृष्ण के जीवन से सीखने की दी नसीहत

Shantanu Roy
18 Aug 2025 12:27 AM IST
दुर्ग में जन्माष्टमी उत्सव: सांसद बृजमोहन ने की पूजा-अर्चना, श्रीकृष्ण के जीवन से सीखने की दी नसीहत
x
छग
Durg. दुर्ग। लोकसभा सांसद बृजमोहन ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलना सिखाता है। उनकी बाल लीलाएँ मासूमियत और आनंद का संदेश देती हैं। युद्धभूमि में भी उन्होंने धैर्य और न्याय का साथ देकर यह दर्शाया कि जीवन की हर परिस्थिति में धर्म का पालन ही सर्वोच्च कर्तव्य है। शनिवार को दुर्ग स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित 20वें जन्माष्टमी उत्सव एवं रामायण पाठ में सांसद बृजमोहन ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की शांति, समृद्धि और सुख-समृद्ध जीवन की कामना की।


कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रांगण भक्ति गीतों, कीर्तन और शंख-घंटियों की ध्वनि से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने
भगवान
की झांकियों का दर्शन किया और रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का स्वागत बड़े धूमधाम से किया। सांसद बृजमोहन ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण ने बचपन से ही यह संदेश दिया कि जीवन में धैर्य, साहस और प्रेम का पालन करने वाला ही समाज को दिशा दे सकता है। उन्होंने गीता के उपदेशों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने कर्म को सर्वोच्च मानकर कार्य करे तो समाज में न्याय और समानता स्थापित हो सकती है।
Next Story