छत्तीसगढ़

जनदर्शन स्टोरी: संकल्प समाधान का, सुशासन से जनकल्याण का

Nilmani Pal
8 Aug 2024 8:53 AM GMT
जनदर्शन स्टोरी: संकल्प समाधान का, सुशासन से जनकल्याण का
x

जनदर्शन से हो रहा जन सरोकार

रायपुर raipur news। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा आयोजित जनदर्शन जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण करने में उपलब्धि हंसिल कर रहा है।छत्तीसगढ़ की बेटी ने कॉमनवेल्थ तलवारबाजी चैंपियनशिप में फतह हंसिल करते हुए सिल्वर मेडल जीता है जिसके पीछे एक बड़ी वजह जनदर्शन है। छत्तीसगढ़ की बेटी रीबा बेन्नी ने न्यूजीलैंड में आयोजित 2024 कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप के एपी (Epee) इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत को सिल्वर मेडल दिलाकर माँ भारती और छत्तीसगढ़ महतारी का मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। Chief Minister Vishnudev Sai

पिछले माह 4 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित "जनदर्शन" कार्यक्रम में रीबा बेन्नी की माँ बेटी के लिए आर्थिक मदद का आवेदन लेकर पहुंची थीं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को जानकारी दी कि बिटिया रीबा का चयन न्यूजीलैंड में होने वाले कॉमनवेल्थ खेलों के लिए हुआ है, टूर्नामेंट खेलने जाने में लगभग चार लाख रुपए का खर्च आएगा। जिसके लिए रीबा की माँ ने मुख्यमंत्री से आर्थिक मदद का आग्रह किया था।

उसी दिन संवेदनशील मुख्यमंत्री साय ने मामले पर त्वरित संज्ञान में लेते हुए रायपुर कलेक्टर को आवश्यक मदद के लिए निर्देशित किया था। मुख्यमंत्री की पहल पर बेटी रीबा को आर्थिक मदद मिली मजबूत हौसले के साथ रीबा बेनी न्यूजीलैंड गई और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से लहरा दिया भारत का विजयी पताका, बिटिया के नेतृत्व में भारतीय टीम सिल्वर मैडल लेकर स्वदेश लौटी।

आज पुनः जनदर्शन कार्यक्रम में रीबा के माता-पिता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने पहुंचे, लेकिन इस बार चेहरे पर विजयी मुस्कान और जनदर्शन से मिली आर्थिक सहायता से संतोष के भाव थे. क्युकी यही जनदर्शन एक बड़ी वजह बना बेटी रीबा को इस मुकाम तक पहुँचाने में।

आज छत्तीसगढ़ की बेटी रीबा के माता-पिता ने शाल श्रीफल भेंटकर संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने बिटिया के लिए उसके माता--पिता को तिरंगा सौंपा और कहा रीबा से कहना इस तिरंगे को घर के कंगूरे पर शान से फहराए। बेटी रीबा ने प्रदेश का मान बढ़ाया है,हम सबको गौरवान्वित किया है।

Next Story