छत्तीसगढ़

ट्रक खराब होने से चिल्फी घाटी में लगा जाम, परेशान हो रहे राहगीर

Nil dhankar
3 Oct 2023 3:54 PM IST
ट्रक खराब होने से चिल्फी घाटी में लगा जाम, परेशान हो रहे राहगीर
x
छग

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के नेशनल हाइवे 30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर चिल्फी घाटी में एक ट्रक खराब हो जाने के चलते 5 घंटो से कई किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस (police) को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को हटाने में लग गई।

मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे 30 चिल्फ़ी घाट में नागमोड़ी के पास एक ट्रक के खराब हो जाने से लगभग कई किमी तक जाम लगा हुआ है। यहां आए दिन इस तरह का जाम लगता रहता है। सड़क जाम की वजह से यात्री बस सवार और ट्रक चालक काफी परेशान हैं।



Next Story