छत्तीसगढ़

लुचकी घाट में लग रहा हर घंटे जाम

Nilmani Pal
16 Jun 2023 7:11 AM GMT
लुचकी घाट में लग रहा हर घंटे जाम
x

सरगुजा। बतौली से अम्बिकापुर की ओर जाने वाली राष्ट्रीय राज्यमार्ग 43 में गुरुकुल पेट्रोल पंप से डी-हिलोक्स पब्लिक स्कूल तक सड़क अत्यंत जर्जर हो गई है।सड़क में घुटनों गहराई तक गड्ढे हो गए हैं।सड़क पूरी तरह से उखड़ गईं है। टूटी सड़क और उखड़े सड़क का खामियाजा वाहन चालक हो रहे।दुपहिया चालको के टायर में धूल में फसने से वे गिर कर घायल हो रहे हैं।कई दुपहिया सवार परिवार सहित होते हैं जिन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लुचकी घाट का टर्निंग अत्यंत खतरनाक हो गया है।टर्निंग में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसमे ठेकेदार ने खाना पूर्ति के लिए मिट्टी डाल दिया है। इससे वाहन चालक असन्तुलित होकर गिर जाते है या वाहन पलट जाती है।


सबसे ज्यादा वाहन बडे हैवी ट्रक रायगढ़ से आने वाले होते है।अचानक घुमाव में संतुलन खो देते हैं और गाड़ी पलट जाती है। अम्बिकापुर से बतौली की ओर जाने वाले वाहन मिट्टी में फंसकर दुर्घटना ग्रस्त होते हैं।यहां पर गड्ढे भरने के नाम से मिट्टी डाल कर भर दिया गया है।वाहन मिट्टी में फंसकर घाट चढ़ नही पाते और वही रुक जाते है जिससे हर घंटे कई बार जाम लग जाती है। शासन प्रशासन की अनदेखी -अम्बिकापुर से लुंड्रा,बतौली,सीतापुर जाने में लुचकी घाट होकर जाना पड़ता है।इसी सड़क से जिला प्रशासन के कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक, कमिश्नर और राष्ट्रीय राज्य मार्ग के अधिकारी आना जाना करते है परंतु लुचकी घाट की विकराल स्थिति किसी की नजर में नही आती।

केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत का सप्ताह में कई बार अपने विधान सभा क्षेत्र सीतापुर आना जाना होता है।मंत्री के साथ प्रशासनिक अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों का बड़ा लव लश्कर साथ होता है। परंतु सुधार नही हो पा रहा है।गौरतलब है कि विधायकी काल मे अमरजीत भगत ने सड़क को लेकर काफी आंदोलन किया था।मंत्री बनते ही सड़क सुधार के नाम से मुख मोड़ लिया है।आम जन इससे काफी हलकान और परेशान हैं।

Next Story