छत्तीसगढ़

जल समाधि: नाले का पानी घरों में घुसने पर महिलाओं ने किया अनोखा प्रदर्शन

Nil dhankar
10 Aug 2022 5:26 PM IST
जल समाधि: नाले का पानी घरों में घुसने पर महिलाओं ने किया अनोखा प्रदर्शन
x

अंबागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के मानपुर मुख्यालय में घर को बचाने के लिए नगर की महिलाएं नाला में उतर कर जल समाधि लेते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहीं हैं। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक प्रशासन की ओर से तलाब के लिए बनाया गया उलट नाली अब मानपुर के लोगों के लिए मुसीबत बन गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मानपुर में भारी बारिश की वजह से नाली अब नाले का रूप लेते नज़र आ रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण नाले का पानी अब उनके घरों तक पहुंच गया है। अब तक दो घर भी ध्वस्त हो गए हैं। लगभग 20 घर नाले में समा जाने का खतरा बना हुआ है। इस आपदा के समय मानपुर राजस्व विभाग मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। प्रशासनिक स्तर पर कोई मदद नहीं मिलने के काराण मानपुर में आक्रोश देखा जा गया है। बुधवार को महिलाओं और बच्चों ने नाले में उतर कर जल समाधि लेकर आंदोलन कर रहे हैं।


Next Story