छत्तीसगढ़
ग्रीन कमाण्डो विरेन्द्र सिंह को जल प्रहरी सम्मान, केन्द्रीय मंत्री करेंगे सम्मानित
Nilmani Pal
25 March 2022 5:37 PM IST

x
दल्ली राजहरा। जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा दल्ली राजहरा के ग्रीन कमाण्डो विरेन्द्र सिंह को जल प्रहरी सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। कमाण्डो विरेंद्र सिंह को यह सम्मान जल संरक्षण कार्यों के लिए दिया जा रहा है।
दरअसल, विरेंद्र सिंह दशकों से यह कार्य करते आ रहे हैं। जल शक्ति मंत्रालय ने सम्मान के लिए विरेंद्र सिंह को 30 मार्च को नई दिल्ली आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसदगण रंजन गोगोई, विजयपाल सिंह तोमर, लोकसभा सांसद मनोज तिवारी उपस्थित रहेंगे।
Next Story





