छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन से आड़ाझर में बदली राधिका साहू की जिंदगी, नल से घर-घर पहुंचा पानी

Shantanu Roy
18 March 2026 6:41 PM IST
जल जीवन मिशन से आड़ाझर में बदली राधिका साहू की जिंदगी, नल से घर-घर पहुंचा पानी
x
छग
Raigarh. रायगढ़। खरसिया विकासखंड के ग्राम पंचायत सोनबरसा के आश्रित ग्राम आड़ाझर में जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों ने ग्रामीणों की जिंदगी में बड़े बदलाव लाए हैं। इस बदलाव की जीवंत मिसाल हैं राधिका साहू, जिनके घर में नल कनेक्शन मिलने के बाद उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। पहले राधिका साहू को प्रतिदिन लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित कुएं से पानी लाना पड़ता था। दिन में तीन से चार बार भारी बर्तनों में पानी भरकर लाना उनके लिए बेहद कठिन काम था। गर्मियों के मौसम में पानी की कमी और लंबा इंतजार स्थिति को और गंभीर बना देता था। इससे न केवल उनका शारीरिक श्रम बढ़ता था, बल्कि घरेलू कामों और बच्चों की देखभाल में भी बाधा आती थी।

जल जीवन मिशन के तहत गाँव में पाइपलाइन बिछाकर हर घर में नल कनेक्शन दिया गया। राधिका साहू के घर में भी अब नल से पानी की सुविधा उपलब्ध हो गई है। उन्होंने बताया कि अब उन्हें पानी के लिए दूर जाना नहीं पड़ता, जिससे उनका समय और श्रम दोनों बचते हैं। अब वे अपने घरेलू काम अधिक व्यवस्थित तरीके से कर सकती हैं और बच्चों की पढ़ाई व देखभाल पर पर्याप्त ध्यान दे रही हैं। राधिका साहू कहती हैं, "अब पानी की चिंता खत्म हो गई है और जीवन पहले की तुलना में अधिक सरल और सुगम हो गया है। यह सुविधा न केवल मेरे लिए, बल्कि पूरे गांव के लिए बड़ी राहत साबित हुई है।"

इस योजना के माध्यम से महिलाओं का श्रम कम हुआ, समय का बेहतर उपयोग संभव हुआ और परिवार के स्वास्थ्य में भी सुधार आया है। गांव के अन्य निवासी भी इस बदलाव से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि अब स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से संक्रमण और पानी से होने वाली बीमारियों में कमी आई है। बच्चों को स्कूल जाने और पढ़ाई करने में सहूलियत मिली है, वहीं महिलाएं अपने घरेलू काम समय पर पूरी कर पा रही हैं। हर घर नल जल योजना ने आड़ाझर गांव में न केवल पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की है, बल्कि ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाया है। ग्रामीण अब अपने समय और श्रम का सदुपयोग कर पा रहे हैं और उनके जीवन में सामान्य से बेहतर गुणवत्ता आई है।

इस योजना के माध्यम से जल जीवन मिशन ने ग्रामीण क्षेत्रों में सतत विकास और जीवन स्तर में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आड़ाझर गांव की सफलता ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में सामने आई है। कुल मिलाकर जल जीवन मिशन और हर घर नल जल योजना से आड़ाझर के ग्रामीण अब सुविधाजनक, स्वस्थ और सुरक्षित जीवन जी रहे हैं। राधिका साहू की कहानी इस परिवर्तन की सबसे सशक्त मिसाल है, जो बताती है कि सही योजनाओं और व्यवस्थाओं से ग्रामीण जीवन में कैसे वास्तविक सुधार लाया जा सकता है।
Tagsजल जीवन मिशनहर घर नल जल योजनारायगढ़आड़ाझरग्राम पंचायत सोनबरसानल कनेक्शनस्वच्छ पेयजलग्रामीण जीवन सुधारमहिलाओं का श्रम कमसमय की बचतपरिवार का स्वास्थ्यराधिका साहूपानी की उपलब्धताग्राम विकाससकारात्मक बदलावग्रामीण सुविधाएँपानी की सरलताबच्चों की पढ़ाईघरेलू कामघर-घर पाइपलाइनJal Jeevan MissionTap Water Scheme for Every HomeRaigarhAadajharGram Panchayat SonbarsaTap ConnectionClean Drinking WaterImprovement of Rural LifeReduce Women's LaborSave TimeFamily HealthRadhika SahuAvailability of WaterVillage DevelopmentPositive ChangeRural FacilitiesEase of WaterChildren's EducationHousehold WorkPipeline to Every Homeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story