छत्तीसगढ़

पैसों की डिमांड करता है जेल प्रहरी, कैदी ने लगाया गंभीर आरोप

Nil dhankar
20 Sept 2022 3:10 PM IST
पैसों की डिमांड करता है जेल प्रहरी, कैदी ने लगाया गंभीर आरोप
x
छग

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला जेल में बंद कैदी के साथ मंगलवार को मारपीट का मामला सामने आया है। धारा 420 यानी धोखाधड़ी के आरोपी शिवकुमार सिंह को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। वो पिछले एक महीने से जेल में बंद है। अब उसने जेल प्रहरियों पर उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया है।

इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए गए बंदी शिवकुमार सिंह ने आरोप लगाया कि जिला जेल में पदस्थ प्रहरी फुलेश्वर साहू उससे हमेशा पैसों की डिमांड करता है। वो उस पर घर से पैसे मंगवाने का दबाव डालता है। बंदी ने बताया कि जब उसने इस बात से इनकार किया, तो उसे प्लास्टिक के डंडे से जमकर पीटा गया। इससे उसका हाथ भी फ्रैक्चर हो गया है। उसने आरोप लगाया कि उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

फिलहाल कैदी की एक्स-रे समेत अन्य जांच कराई गई है। सिविल सर्जन कौशलेंद्र प्रसाद ने कहा कि जेल से बंदी को यहां लाया गया है। उसके हाथ की उंगलियां फ्रैक्चर हैं, जिसका इलाज किया जा रहा है। वहीं जेल प्रभारी राजेंद्र कुमार साहू ने बताया कि बंदी के साथ कोई मारपीट नहीं हुई है। भारी बारिश के कारण वो फिसल कर गिर गया है।


Next Story