छत्तीसगढ़

नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला गया जेल

Nilmani Pal
28 July 2022 2:45 AM GMT
नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला गया जेल
x
छग

गरियाबंद। छुरा पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामला थाना छुरा का है. जहां प्रार्थी द्वारा अपनी नाबालिक लड़की को आरोपी अमित तिवारी पिता नारद तिवारी ग्राम आवासपारा छुरा के द्वारा अपहरण कर ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने की लिखित शिकायत थाना छुरा में कराया गया. वही पुलिस द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्परता पूर्वक वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 95 / 2022 धारा 363,366क, 376(2)(ढ). 376 ( 3 ) भादवि0, 4.6 पॉक्सो एक्ट दर्ज कर आरोपी की पतासाजी हेतु टीम तैयार कर उसके सकुनत पर रवाना किया गया था।

जहां पुलिस कप्तान जे०आर० ठाकुर दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर, उपपुलिस अधीक्षक निशा सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी छुरा की रणनीति से अपराध कायनी के एक घंटे के भीतर ही छुरा पुलिस टीम द्वारा आरोपी अमित तिवारी को उसके सकुनत से घेराबंदी कर हिरासत में लेकर थाना छुरा लाया गया। थाना में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए नाबालिक पीड़िता को भगाकर अपने घर लेजाकर शारीरिक दुष्कर्म करना बताया। जिससे आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

आरोपी का नाम - अमित तिवारी पिता नारद तिवारी उम्र 20 वर्ष साकिन आवासपारा छुरा थाना छुरा जिला गरियाबंद (छ0ग0 )

Next Story