छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बीजेपी का जेल भरो आंदोलन आज

Nilmani Pal
16 May 2022 2:30 AM GMT
छत्तीसगढ़ में बीजेपी का जेल भरो आंदोलन आज
x

रायपुर। आज भाजपा प्रदेश भर के सभी जिलों में राज्य सरकार के विरुद्ध बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। एस बार प्रदर्शन का जरिया जेल है, जहां BJP प्रदेश के सारे जिलों में जेल भरो आंदोलन करेगी। दरअसल, राज्य सरकार ने धरना प्रदर्शन और जुलूस करने के लिए प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया है, जिसे BJP काला कानून कह रही है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का कहना है कि इस कार्यक्रम में सभी जिलों से 5-5 हजार भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस की सरकार राज्य में मिनी आपातकाल लगा दी है।

उनका कहना है कि राज्य की कांग्रेस सरकार चारों तरफ से घिरी हुई है। इसलिए सरकार को अपने खिलाफ विरोध प्रदर्शन पसंद नहीं है। वहीं कांग्रेस का कहना है की धरना प्रदर्शन के लिए अनिवार्य अनुमति भाजपा समय से ही है। इसमें कोई नया नहीं है। भाजपा शासित राज्यों में भी यही नियम है।

Next Story