छत्तीसगढ़
सोलो हिमालयन बाइक यात्रा से लौटे जयदीप सिंह ठाकुर, कोटावासियों ने किया भव्य स्वागत
Shantanu Roy
4 July 2026 9:37 PM IST

x
देखें VIDEO...
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के कोटा निवासी ठाकुर जयदीप सिंह ने अपनी सोलो हिमालयन बाइक यात्रा पूरी कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता के बाद उनके रायपुर लौटने पर कोटा क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। जयदीप सिंह के आगमन पर क्षेत्र में फूल-मालाओं, ढोल-ताशों और पटाखों के साथ उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए एकत्र हुए और उन्होंने जयदीप सिंह का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। घर पहुंचने पर उन्होंने अपने माता और बड़ों का आशीर्वाद लिया तथा भविष्य की यात्राओं की सफलता की कामना की। जानकारी के अनुसार, ठाकुर जयदीप सिंह ने रायपुर से लेह-लद्दाख तक 5500 किलोमीटर की दुरी तय करने के बाद वापस 5500 किलोमीटर वापस रायपुर आये इस बीच उन्होंने कठिन और चुनौतीपूर्ण हिमालयी क्षेत्रों के बीच अकेले बाइक से यात्रा पूरी की। आपको बता दें कि हिमालयन बाइक की कंपनी 25 से 30 का एवरेज देती है पर ख़ास बात ये है कि ठाकुर जयदीप सिंह ने लेह-लद्दाख में 43 से 45 के एवरेज में बाइक चलाया है।
इस दौरान उन्हें कई प्रकार की भौगोलिक कठिनाइयों और जोखिम भरे रास्तों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने साहस और दृढ़ संकल्प के बल पर यह यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की। उनकी इस उपलब्धि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है और उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद पूरे छत्तीसगढ़, विशेषकर रायपुर में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है।
जयदीप सिंह की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके साहसिक प्रयास से यह संदेश मिलता है कि कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, यदि मन में आत्मविश्वास और लगन हो। जयदीप सिंह ने इस सफलता के माध्यम से न केवल अपने परिवार और क्षेत्र का बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम भी रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि राज्य के युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स और साहसिक गतिविधियों की ओर प्रेरित करेगी।
Next Story





