छत्तीसगढ़

राजस्व शिविर में आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही, जगदेव को मिला अधिकार

Nilmani Pal
11 Feb 2026 5:20 PM IST
राजस्व शिविर में आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही, जगदेव को मिला अधिकार
x

बलौदाबाजार। राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित राजस्व शिविर में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान होने से उन्हें लाभ मिल रहा है। बुधवार को तहसील बलौदाबाजार में आयोजित शिविर में जगदेव ध्रुव को अधिकार अभिलेख मिला वहीं रंजना शर्मा का फ़ौती नामांतरण की समस्या दूर हुईं।

ग्राम भरसेली निवासी जगदेव ध्रुव पिता श्री दुलेशर ध्रुव ने बताया कि उनके पास घर का पट्टा नहीं था। राजस्व शिविर में घर का पट्टा के लिए आवेदन दिया था। आवेदम देने के कुछ घण्टे बाद ही त्वरित रूप से आवेदन का समाधान हुआ। और घर का पट्टा मिल गया। इसीतरह बलौदाबाजार निवासी रंजना शर्मा ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद फौती नामांतरण के लिए परेशान थी लेकिन राजस्व पखवाड़े में एक आवेदन पर त्वरित रूप से फौती नामांतरण हो गया। जगदेव एवं रंजमा ने राजस्व शिविर की सराहना करते हुए कहां कि प्रशासन की अच्छी पहल है जिसमें लोगों की समस्या का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। ऐसे आयोजन समय -समय पर होते रहना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिले के सभी तहसीलों में कलस्टर ग्राम पंचायत में 11 फ़रवरी से राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 19 फ़रवरी तक चलेगा। शिविर में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की उपस्थित हेतु शिविर स्थल एवं समय के सम्बन्ध में ग्रामो में मुनादी कराने कहा गया है।

Next Story
null