छत्तीसगढ़
जगदलपुर: कोविड-19 टीकाकरण का विशेष अभियान 3 सितंबर को
jantaserishta.com
2 Sept 2022 4:52 PM IST

x
जगदलपुर: बस्तर जिले में कोरोना रोकथाम के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करने के लिए शनिवार 3 सितंबर को कोविड टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत 12 से 14 और 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के लिए प्रथम डोज व द्वितीय डोज तथा 18 वर्ष से अधिक आयु, स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंटलाईन वर्कर को द्वितीय डोज तथा प्रिकाॅशन डोज का टीका लगाया जाएगा। कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने टीकाकरण के इस विशेष अभियान के दौरान अपने नजदीकी टीकाकरण केन्द्र में पहुंचकर टीका लगवाने की अपील जिलावासियों से की है, जिससे बस्तर जिले में कोरोना संक्रमण की संभावना बिल्कुल भी न रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





