छत्तीसगढ़

जगदलपुर : बडेकड़मा के मछुआ समूह ने मत्स्य उत्पादन से कमाए लाखों रूपए

Admin2
5 Jan 2021 10:26 AM GMT
जगदलपुर : बडेकड़मा के मछुआ समूह ने मत्स्य उत्पादन से कमाए लाखों रूपए
x

जिले में कृषि, वनोपज संग्रहण के अतिरिक्त कृषकों द्वारा शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर आय के लिए स्व-रोजगार मूलक कार्यों में संलग्न हो रहे। जिले के विकासखंड दरभा के अंतर्गत ग्राम बडेकड़मा के 10 सदस्यीय पुरूष मछुआ समूह श्री सुखराम बघेल के नेतृत्व 1.56 हेक्टेयर जरू तालाब में मछली पालन का कार्य कर रहे है। श्री सुखराम बघेल ने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 10 आदिवासी पुरूषों का समूह बनाकर मछुआ समूह बडेकड़मा का गठन किया गया। समूह गठन से पूर्व समूह के सदस्यों द्वारा स्वयं के पास उपलब्ध भूमि में खेती-किसानी एवं वनोपज संग्रहण का कार्य करते थे। मत्स्य विभाग के अधिकारी से संपर्क होने पर मछली पालन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर समूह के सदस्यों द्वारा ग्राम पंचायत में उपलब्ध तालाब को पट्टे पर लेकर मछली पालन का कार्य करने लगे।

मत्स्य विभाग द्वारा वर्ष 2016-17 में जिला खनिज संस्थान न्यास निधि से मछली पालन के लिए प्रदर्शन इकाई स्थापना हेतु प्राप्त आवंटन के द्वारा उक्त समूह के माध्यम से प्रदर्शन इकाई का स्थापना किया गया था जिसमें उन्हें मत्स्य बीज, परिपूरक आहार, मत्स्याखेट उपकरण एवं आईस बाक्स प्रदाय किया गया है। समूह विभागीय तकनीकी मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के द्वारा मछली पालन का कार्य कर रहे है। समूह ने वैज्ञानिक तरीके से प्रयोग कर अधिक से अधिक मत्स्योत्पादन लेकर आर्थिक लाभ प्राप्त कर रहे है। समूह बडेकड़मा द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 में दो लाख 89 हजार से अधिक राशि, वित्तीय वर्ष 2019-20 में 03 लाख 42 हजार 600 रूपए का मत्स्य उत्पादन कर बिक्री किए है। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2020-21 में दिसम्बर माह तक एक लाख 20 हजार रूपए की मछलियों का विक्रय किए। मछली पालन से प्राप्त आय से समूह के सदस्यों द्वारा अपने घरेलु उपयोग की वस्तुआंे का क्रय किया गया है तथा मकानों की मरम्मत की गयी कुछ सदस्यों द्वारा पक्का मकान बनवाया गया है कुछ सदस्यों द्वारा आवश्यकता अनुसार मोटर सायकल क्रय किये है।

Admin2

Admin2

    Next Story