छत्तीसगढ़

जगदलपुर : कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लिया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के तैयारियों का जायजा

Nil dhankar
23 Nov 2021 2:29 PM IST
जगदलपुर : कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लिया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के तैयारियों का जायजा
x

रायपुर। कलेक्टर रजत बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा ने 24 नवम्बर को चिराग परियोजना के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तैयारियों का सोमवार को जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने धरमपुरा-01 में स्थित आस्था निकुंज सियान वाटिका, वर्किंग महिला हास्टल, हेलिपैड, शासकीय कन्या पॉलिटेक्नीक कॉलेज में थिंक बी और शासकीय कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित कृषि मड़ई तथा आम सभा स्थल का अवलोकन कर समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ऋचा चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा, आईपीएस अंकिता शर्मा, के. चौहान, आयुक्त नगर निगम प्रेम कुमार पटेल, एसडीएम जगदलपुर दीनेश नाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Next Story