छत्तीसगढ़
जगदलपुर : कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ठंड में सोये लोगों को किया कंबल वितरण
Nil dhankar
21 Dec 2021 9:15 PM IST

x
जगदलपुर। कलेक्टर एवं जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष रजत बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा के द्वारा रेडक्रास सोसायटी की ओर से सोमवार 20 दिसम्बर को रात्रि में कड़कड़ाती ठंड में सोये हुए लोगों कंबल वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद लोगों को विभिन्न प्रकार की जरूरत की सामग्रियां प्रदान की जाती है। इस दौरान आयुक्त नगर निगम प्रेम पटेल, जिला रेडक्रास सोसायटी के उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर एम चेरियन सहित अनिता राज, बृजेश शर्मा, शेखर मालू, हिरेन्द्र पाणिग्राही, निखिल, रिंकू शर्मा एवं जितेन्द्र राठी सहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
Next Story





