जगदलपुर शहर नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जगदलपुर। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश के तहत केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार अमित शाह का 13 दिसंबर 2025 को बस्तर जिला प्रवास कार्यक्रम नियत है। बस्तर जिला प्रवास दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री, की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए सम्पूर्ण जगदलपुर शहर को समय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक के लिए नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।
बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। गृहमंत्री शाह आज यानी शुक्रवार शाम राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान वे राजधानी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके अगले दिन यानी शनिवार दोपहर 12 बजे गृह मंत्री शाह जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां वे आयोजित बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उसके बाद जगदलपुर से सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।





